संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर राज्यों को निर्देश दे केंद्र : BJP MP - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर राज्यों को निर्देश दे केंद्र : BJP MP

नई दिल्ली : भाजपा सांसद दिया कुमारी ने बुधवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि संसद सदस्यों के प्रस्तावों पर कार्रवाई के लिए राज्यों को निर्देश दिये जाने चाहिए। राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य दिया कुमारी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि जब सांसद केंद्र को पत्र लिखकर कोई अनुरोध करते हैं तो संबंधित मंत्रालय राज्यों से प्रस्ताव भिजवाने को कहते हैं।

उन्होंने राजस्थान सरकार पर भाजपा सांसदों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राज्य में किसी और दल की सरकार है, वह सांसदों के अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा, ''राजस्थान सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। दिया कुमारी ने कुंभलगढ़ में बाघ अभयारण्य बनाने के अपने प्रस्ताव की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सांसद को राज्यों से प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहने के बजाय केंद्र को स्वयं राज्य सरकार को इस संबंध में निर्देश देने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य सरकारें सांसदों को प्राथमिकता दें।
भाजपा के ढाल सिह बिसेन ने शून्यकाल में अनुरोध किया कि मध्य प्रदेश में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button