State
छत्तीसगढ़ में अब बड़े पैमाने पर होगी सरकारी भर्तियां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय
रायपुर(realtimes) 58 प्रतिशत आरक्षण मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ में सरकारी नॉकरियों के रास्ते खुल गए है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक लेकर सभी भर्तियाँ मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है। भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के हित में कृत संकल्पित है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



