City
धूमधाम से निकली संत गुलाब बाबा की पालकी यात्रा

रायपुर(realtimes) परमपूज्य संत गुलाब बाबा के टैगोर नगर रायपुर स्थित मंदिर श्री गुलाब साईं दरबार के वार्षिकोत्सव (स्थापना दिवस) पर आज बाबाजी की आरती के पश्चात दुग्धाभिषेक किया गया और इसके बाद बड़ी धूमधाम से बाबाजी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
पालकी यात्रा में ऊँट, घोड़े और घोड़ागाड़ी, रथ के साथ डी.जे., धूमल पार्टी, नृत्य पार्टी राउत, नाचा और अन्य कलाकारों को शामिल किया गया। पालकी यात्रा टैगोर नगर स्थित श्री गुलाब साईं दरबार से प्रारंभ होकर बूढ़ी माई चौक से शैलेन्द्र नगर होते हुए टैगोर नगर स्थित मंदिर में समाप्त हुई यात्रा में लगभग 2000 से अधिक संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए।, बाबाजी के भक्त खूब हर्ष से यात्रा में शामिल हुए यात्रा के समापन के पश्चात श्री राम कृष्ण शिव पार्वती मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया.



