
इस मसले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा, राज्य सभा में हमने उनके ऊपर कार्रवाई के खिलाफ मुद्दा उठाया और प्रदर्शन भी किया। वह हमारे नेता है और हम उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे। ईडी 8 दिन की रिमांड की मांग कर रहा था, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी है। इसी से साबित होता है की उनको बस परेशान किया जा रहा है, उनपर आरोप गलत हैं। उद्धव ठाकरे जी ने भी उनके घर जाकर परिवार से मुलाकात की और मीडिया से भी बात की, हम शिवसैनिक चुप नहीं बैठेंगे।
प्रियंका ने आगे कहा कि, ईडी सोनिया जी और संजय राउत जी पर कार्रवाई कर रही है, हम सभी विपक्षी पार्टी के नेता पार्लियामेंट में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में सतेंद्र जैन हो या मनीष सिसोदिया जी हों, इनपर भी कार्रवाई हो रही है। इसलिए सभी राजनितिक पार्टी को समझना होगा कि यह लड़ाई अकेली किसी पार्टी की नहीं है, बल्कि सबकी लड़ाई है।
आज हमारे घर में घुस रहे हैं तो कल आपके घर में घुसेंगे, मैं लिखित में दावा कर करती हूं कुछ समय बाद बीजेपी के अंदर ही यह लड़ाई चल रही होगी और ईडी की कार्रवाई होगी।



