आदिवासी महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

आदिवासी महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बांस खेड़ी गांव में एक आदिवासी का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि तोरण आदिवासी (60) की लाश कल पेड़ पर लटकी मिली थी। इस मामले में तोरण के परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति भोलू पर जमीन विवाद के आरोप लगाए थे और बताया था कि उसकी लाठियों से पीटकर हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ पर फांसी पर लटका दिया गया। इस मामले की पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button