शिकायत निवारण का समय 45 दिन से घटकर 30 दिन हुआ : Jitendra Singh - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

शिकायत निवारण का समय 45 दिन से घटकर 30 दिन हुआ : Jitendra Singh

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंहने बुधवार को कहा कि सरकार ने शिकायतों के समय पर निवारण के लिए व्यापक सुधार किये हैं जिनमें समय-सीमा 45 दिन से घटाकर 30 दिन करना शामिल है। सिह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अत्यावश्यक स्तर पर कार्रवाई की प्रकृति वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंहने कहा कि नागरिकों की संतुष्टि के लिहाज से फीडबैक कॉल सेंटर शुरू किये गये हैं। उन्होंने कहा, ''सीपीग्राम्स पर शिकायतों के निवारण के लिए समय-सीमा घटाकर 45 दिन से 30 दिन की गयी है। सीपीग्राम्स (केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) एक पोर्टल है जिस पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button