शाह बोले-सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शाह बोले-सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  खुली चेतावनी दी है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार अभी पूरा सामने नहीं आया है, वह तो जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी और भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएगी, तब भ्रष्टाचार का पूरा आंकड़ा और सच सामने आएगा। 

श्री शाह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 9 वर्षों ‘सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण’ के कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को छोटी आबादी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव छत्तीसगढ़ की सुनहरे भविष्य को आधारशिला रखने वाला चुनाव है।

घपलों-घोटालों की सरकार चल रही

श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पाँच सालों से वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार चल रही है। भाजपा ने उस सरकार के खिलाफ जनजागृति लाने के लिए भाजपा ने एक आरोप पत्र तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी ने जिन सपनों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, उन सपनों को साकार करने का वह कार्यकाल था। प्रदेश के पहले चुनाव के बाद डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में छत्तीसगढ़ ने 15 साल तक विकास की अविरल यात्रा की। श्री शाह ने कहा कि सन 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चथ्तीसगढ़ को विकसित करने के अनेक प्रयास हुए। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का साथ देने के बजाय छत्तीसगढ़ में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार बनाई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विकास पर सवालिया निशान लग गया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाई पर ले जाएगी।

एक परिवार का एटीएम

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने घपले-घोटाले करके और छत्तीसगढ़ को एक परिवार का एटीएम बनाकर विकास के मार्ग से भटका दिया है। अब छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि हजारों करोड़ रुपए का घोटाले करने वाली भूपेश बघेल की सरकार चाहिए या विकास का रास्ता तय करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने वाली सरकार चाहिए या फिर आदिवासियों की संस्कृति को एक बार फिर से सुरक्षित व संवर्धित करने वाली सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो योजनाएँ शुरू की हैं, उन्हें धरातल पर साकार करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए या पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं में हजारों-करोड़ों रुपए का घपला करने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि युवाओं से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे करके कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुँए की ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर महादेव एप को संरक्षण देने वाली भ्रषटाचार करने वाली सरकार चाहिए या युवाओं के सुविचारित विकास करने वाली सरकार चाहिए? युवाओं को रोजगार चाहिए या जुँए की लत? भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकते।

हमारी सरकार ने ज्यादा पैसा दिया

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा  राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के काम पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो एजेंसी अपना काम जरूर करेगी। मनरेगा के कार्यदिवस 50 दिन बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पहली सरकार थी। मातृत्व अवकाश देने वाली, पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने वाली, नगरीय निकायों में आरक्षण देने वाली भाजपा की सरकार ही थी। शाह ने मुख्यमंत्री बघेल को याद दिलाया कि छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप और टेबलेट भाजपा सरकार दे रही थी, उसमें भी कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया। श्री शाह ने कहा कि मोदी पूरे देश के प्रति एक सामान भाव रखते है। कांग्रेसनीत यूपीए की केंद्र सरकार के 10 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ 77,800 करोड़ रुपए मिले, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में 3,02,429 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिए।

यह आरोप पत्र कांग्रेस सरकार के अत्याचार का लेखा-जोखा और सच्चाई है : साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह आरोप पत्र महज प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप ही नहीं हैं अपितु प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शासनकाल के कारनामों, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अत्याचार का लेखा-जेखा और सच्चाई है, जिसे लेकर हम अब जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के शासनकाल के कुकर्म और कलंक को आरोप पत्र के रूप में जनता के बीच रख रहे हैं। श्री साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का हर वर्ग इस भूपेश सरकार से संत्रस्त है और इसीलिए अब हर कोई यह कह रहा है- ‘अब नई सहिबो, बदल के रहिबो।’ प्रदेश की भूपेश सरकार अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के परिवार की चिंता करना छोड़कर सिर्फ एक परिवार की सेवा में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने, धोखा देने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार को झूठ-लबारी की सरकार बताते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि आगामी चुनाव में कमल चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

 जन-जन को अवगत कराएंगे : डॉ. रमन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव और गली-गली में किसानों-मजदूरों, माताओं-बहनों, युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों, हर वर्ग के लोगों के मुख से एक ही नारा गूंज रहा है- बदलबो बदलबो, ये दारी कांगरेस के भ्रष्ट भूपेश सरकार ला बदलबो। डॉ. सिंह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए सारे वादे झूठे निकले, जनता की आँख में धूल झोंककर और झूठे वादे करके सरकार बनाकर सत्ता में आने वाले भूपेश बघेल के झूठ के पुलिंदे का हिसाब आज जनता मांगने तैयार खड़ी है। छत्तीसगढ़ में आज माफिया राज, लूट-खसोट के राज, भय और आतंक के राज जो स्थिति बनी हुई है, उसमें क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए हम सब मिलकर इस आरोप पत्र के लोकर जनता के बीच जाएंगे और जनता के बीच यह संदेश पहुँचाएंगे कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने शासनकाल में जो लूट मचाई है, उसे देश की राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों ने प्रमाणित किया है। हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में लिप्त यह सरकार, 600 करोड़ रुपए का चावल घोटाला करने वाली सरकार, 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली सरकार, 500 करोड़ रकुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला करने वाली सरकार अब जुँआ और सच्चे में लिप्त होकर महादेव एप के संरक्षण देने में लगी है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए हम सब संकल्पित होकर आरोप पत्र के सारे बिंदुओं से प्रदेश के जन-जन को अवगत कराएंगे।

Related Articles

Back to top button