मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शाह आज आएंगे, हाेगा मिशन 2023 और प्रत्याशियों पर मंथन

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दाेपहर काे रायपुर पहुंचेंगे। यहां आने के बाद ठाकरे परिसर में करीब पांच घंटे तक मिशन 2023 के साथ भाजपा के बचे 69 प्रत्याशियों काे लेकर मंथन हाेगा। इसके बाद  केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करके दूसरी सूची का ऐलान किया जाएगा।

 श्री शाह आज दोपहर काे करीब एक बजे रायपुर आएंगे.विमानतल से ठाकरे परिसर आकर पहले दाेपहर का भोजन करेंगे, इसके बाद करीब दाे बजे से शाम को सात बजे तक बैठक हाेंगी। इसके बाद रात का भोजन करने के बाद दिल्ली लाैटेंगे।  देश में इस साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा ने आचार संहिता लगने से पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना प्रारंभ कर दिया है। पड़ोसी राज्य मप्र में दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों का ऐलान हाे चुका है, अब छत्तीसगढ़ का नंबर है। छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची को लेकर चर्चा हो रही है, क्योंकि मप्र और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की पहली सूची एक साथ 17 अगस्त को जारी की गई थी। लेकिन छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची का अभी जारी होना इसलिए संभव नहीं है, क्योंकि प्रदेश के पदाधिकारियों की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ अभी बैठक बची है।

ये रहेंगे बैठक में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाेने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन और अन्य महामंत्रियों शामिल हाेंगे।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे प्रत्याशी
रायपुर की बैठक के बाद कभी भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी फाइनल करके ऐलान किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय मिलना अहम है। भाजपा के जानकारों का साफ कहना है, हर राज्य की एक-एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री ले रहे हैं। उनकी सहमति के बाद ही नाम फाइनल हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे और दूसरी सूची जारी होगी।

Related Articles

Back to top button