national
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम : 10वीं में 93 प्रतिशत और 12वीं में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

नयी दिल्ली: 13 मई (ए) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के सोमवार को घोषित परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। वहीं, पिछले साल के मुकाबले 90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में आंशिक रूप से वृद्धि हुई है।



