शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने में छूट रहा है पसीना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने में छूट रहा है पसीना

रायपुर(realtimes) शहर जिला रायपुर के नए अध्यक्ष काे बने दाे माह का समय हाे गया है, लेकिन अब तक नई कार्यकारिणी नहीं बन सकी है। इसकाे बनाने में पसीना छूट रहा है। नई कार्यकारिणी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। नए जिलाध्यक्ष जयंती पटेल का कहना है, कार्यकारिणी में बदलाव तो किया जाएगा, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका है।

से इन जिलों की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा चल रही है।
प्रदेश भाजपा संगठन में नए प्रदेशाध्यक्ष के बनने के बाद बदलाव की बयार चली और प्रदेश की नई कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव किया गया। इसके बाद 8 जिलाध्यक्षों को भी बदला गया। यूं तो करीब दो दर्जन जिलाध्यक्षों को बदलने की बात हो रही थी, लेकिन बदले गए कम अध्यक्ष। इसके बाद इन अध्यक्षों को अपने हिसाब से नई कार्यकारिणी बनाने के लिए भी कहा, लेकिन करीब दो माह बाद भी शहर जिला रायपुर सहित किसी भी जिले की कार्यकारिणी नहीं बन सकी है।
बदलाव होगा, पर समय तय नहीं
शहर जिला भाजपा के नए अध्यक्ष जयंती पटेल का कहना है, कार्यकारिणी में बदलाव तो किया जाएगा, लेकिन इसके लिए कोई समय तय नहीं है। अभी तो पुरानी कार्यकारिणी से काम चल रहा है, उसमें कोई परेशानी नहीं है। अगर प्रदेश संगठन से निर्देश मिलेगा या किसी तरह की कोई परेशानी पुरानी कार्यकारिणी को लेकर होगी तो बदलाव किया जाएगा। महज मेरे नए अध्यक्ष बनने के कारण कार्यकारिणी में बदलाव किया जाए, यह उचित नहीं लगता है। जो पुराने लोग हैं, वो भी काम कर रहे हैं, जो नए लोग आएंगे वो भी काम करेंगे। सभी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। जिनको जो काम दिया जाता है, सब करते हैं।

Related Articles

Back to top button