शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी में कई के कद बढ़े, कई नए चेहरों काे भी मौका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी में कई के कद बढ़े, कई नए चेहरों काे भी मौका

रायपुर. डेडलाइन निकलने के बाद अब जाकर शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। इसमें जहां कई पदाधिकारियों का कद बढ़ाया गया है, वहीं एक दर्जन नए चेहरों को मौका दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव उपाध्यक्ष सत्यम दुवा को महामंत्री बनाकर किया गया है। भाजयुमो से ओवरएज के कारण बाहर हुए दो पदाधिकारियों को यहां मौका दिया गया है।
प्रदेश संगठन ने पिछले साल 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले थे इसमें रायपुर शहर जिला भी शामिल था। श्रीचंद सुंदरानी के स्थान पर जयंती भाई पटेल को अध्यक्ष बनाया गया था। अध्यक्ष बनने के बाद से ही कार्यकारिणी को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब जाकर कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है।
इनको मिला जिम्मा
कार्यकारिणी में ज्यादा बदलाव न करके पदों में में बदलाव किया गया है। उपाध्यक्ष रहे सत्यम दुवा को ओंकार बैस के स्थान पर महामंत्री बनाया गया है। दूसरे महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर को यथावत रखा गया है। अकबर अली और गोपी साहू को मंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। नए उपाध्यक्ष के रूप में शैलेंद्री परगनिहा नया नाम है। इसी के साथ अन्य उपाध्यक्षों में आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, ललित जयसिंह, मनीषा चंद्राकर पुराने उपाध्यक्ष हैं। मंत्रियों में भाजयुमो से बाहर किए गए अमित मैशरी और तुषार चोपड़ा का नाम है। मंत्री में नया नाम सोनू सलूजा, राजीव मिश्रा का है। पुराने  मंत्री खेम कुमार सेन, संजय तिवारी हरीश ठाकुर है। योगी अग्रवाल के स्थान पर सुभाष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सहकोषाध्यक्ष रमेश मिरघानी है। सहकार्यालय प्रभारी जितेंद्र गोलछा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। सहप्रभारी का जिम्मा नए चेहरे विक्रम ठाकुर और अनिल बाग को दिया गया है। राहुल राय को मीडिया प्रभारी बनाकर वंदना राठौर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। एक मीडिया प्रभारी चंद्रेश शाह बाहर किए गए हैं। राजकुमार राठी को सोशल मीडिया प्रभारी नए चेहरे सूची दुबे और विशाल चंद्र भूरा सोशल मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। राजीव चक्रवर्ती और राजेश पांडेय प्रवक्ता बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button