20 फरवरी से एकता नगर चौक गुढियारी में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

20 फरवरी से एकता नगर चौक गुढियारी में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा

रायपुर

रामकथा प्रचार समिति गुढियारी द्वारा 20 से 28 फरवरी तक एकता नगर चौक गुढियारी में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन संत श्री शंभूशरण लाटा महाराज करेंगे।

यह जानकारी राम राम कथा प्रचार समिति ने दी। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि गुढियारी मे होने वाली  संत श्री शंभूशरण लाटा महाराज की यह 287 वीं कथा होगी। संत श्री शंभूशरण लाटा महाराज चार वर्षों के बाद रायपुर में रामकथा का वाचन करेंगे।इससे पूर्व वे छत्तीसगढ के अनेक शहरों में कथा का वाचन कर चुके हैं राम कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 6:30 तक होगी। श्रद्धालु भक्तगण राम कथा का आनंद शंभू शरण लाटा जी के फेसबुक लाईव पेज एवं यूट्यूब पर शिवशक्ति टीवी चैनल सब्सक्राइब कर घर बैठे इसका श्रवण का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button