national
वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत

सेलम, 30 नवंबर (ए) तमिलनाडु के वाझापडी जिले में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वैन और एक पार्सल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि चेन्नई से वाझापडी आ रही पिकअप वैन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।.



