गोमती साय सरगुजा, लता उसेण्डी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

गोमती साय सरगुजा, लता उसेण्डी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष

रायपुर: विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति

रायपुर, 20 सितंबर 2024
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इन नियुक्तियों में प्रदेश के कई विधायकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास को और गति मिलेगी।

सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के रूप में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय को नियुक्त किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब को सौंपा गया है।

इसके साथ ही, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के रूप में कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेण्डी को नियुक्त किया गया है। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दुर्ग (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चन्द्राकर को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button