City
वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने किया राजस्थान शेखावाटी भोजनालय का उद्धाटन

रायपुर। शेखावाटी ग्रुप के राजस्थान शेखावाटी भोजनालय का शानदार उद्धाटन राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में हुआ। उद्वाटन समारोह में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा और क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए।
शेखावाटी ग्रुप के गोविंद सिंह शेखावत ने बताया, कि प्रदेश में यह पहला भोजनालय है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या में और इजाफा होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। आपको बता दे कि राजस्थान शेखावाटी भोजनालय में राजस्थानी स्वाद ग्राहको को परोसा जाएगा। लालपुर ब्रिज के नीचे राजस्थानी स्वाद का लुफ्त उठाने के लिए अपने परिवार के साथ ग्राहक क्वालिटी टाइम बिता सकते है। उद्घाटन समारोह में राजधानी सहित प्रदेश भर के सम्मानीय नागरिक शामिल हुए।



