
मंत्री पद के साथ सभी विभागों से भी छुट्टी
बंगाल के चीफ सेक्रेटरी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, पार्थ चटर्जी को उद्योग मंत्री के पद से हटाये जाने के साथ-साथ बाकी पदों से भी हटाया गया है। इसमें सूचना एंव प्रसारण विभाग, संसदीय मामलों से जुड़े विभाग आदि से भी उनकी छुट्टी कर दी गई है।
पार्थ के खिलाफ एक्शन लेने के बाद ममत बनर्जी ने कहा कि मैंने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। मेरी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है। इसके पीछे कई योजनाएँ हैं लेकिन मैं विवरण में नहीं जाना चाहती। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करतीं। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मेरे खिलाफ चलाये जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान की मैं निंदा करती हूं। “



