
कांग्रेस अध्यक्ष ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगी, इस दौरान सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस को एक खत भी लिखा था जिसमें राजघाट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर इजाजत मांगी गई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी हैं। इस लेकर एक बार फिर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है।



