लगातार दूसरे दिन भी लुढ़का शेयर बाजार

मुंबई: वैश्विक बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और धातु समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी लुढ़क गया। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 365.53 अंक की गिरावट लेकर 65322.65 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 119.90 अंक का गोता लगाकर 19423.20 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.13 प्रतिशत टूटकर 30,429.56 अंक और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत उतरकर 35,290.61 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3724 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2049 में बिकवाली जबकि 1523 में लिवाली हुई वहीं 152 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 39 कपंनियां लाल जबकि 11 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 15 समूहों पर बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.19, सीडी 0.53, ऊर्जा 0.22, एफएमसीजी 0.72, वित्तीय सेवाएं 0.77, हेल्थकेयर 1.27, आईटी 0.29, दूरसंचार 0.13, यूटिलिटीज 0.27, ऑटो 0.70, बैंकिंग 0.73, धातु 0.52, तेल एवं गैस 0.47, रियल्टी 0.33 और टेक समूह के शेयर 0.35 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.08, जर्मनी का डैक्स 0.49, हांगकांग का हैंगसेंग 0.90 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.01 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जापान के निक्केई में 0.84 प्रतिशत की तेजी रही।



