State
छत्तीसगढ़ के खुफिया चीफ IPS अमित कुमार होंगे सम्मानित…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के खुफिया चीफ IPS अमित कुमार सहित 34 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। IPS अमित कुमार को सीबीआई में रहते हुए उल्लेखनीय कामों के लिए विशिष्ट सेवा पदक के सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावे छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मरनोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। केंद्र सरकार ने हर साल दिये जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है। गैलेंट्री अवार्ड, सराहनीय सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक का ऐलान कर दिया है। 26 पुलिसकर्मियों को इस बार वीरता पदक के लिए चयनित किया गया है, जिसमें से 11 पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत ये अवार्ड दिया जायेगा।



