लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई: विदेशी कोषों की लगातार लिवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.32 अंक चढक़र 62,977.70 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.6 अंक बढक़र 18,648.25 पर था। सेंसेक्स में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक मंहिद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। सेंसेक्स सोमवार को 344.69 अंक या 0.55 प्रतिशत चढक़र 62,846.38 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 99.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,598.65 पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button