खेत पर बनी सड़क के ग्रामीण के वीडियो पर मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ की खुशी में पूरा देश शामिल   - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

खेत पर बनी सड़क के ग्रामीण के वीडियो पर मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ की खुशी में पूरा देश शामिल  

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने बिलासपुर जिले के कछार से पेण्डरबेरा वाया चुनकवां मार्ग के हाल ही हुए उन्नयन से लाभान्वित ग्रामों के ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रया की चर्चा करते हुए कहा, इस सड़क का उन्नयन होने के बाद इन ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है।

श्री साव ने ग्राम पेण्डरबेरा निवासी जनकराम की प्रसन्नता का जिक्र करते हुए कहा, जनकराम ने एक वीडियो बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि इससे पेण्डरबेरा समेत चार गांवों के लोगों की बरसों की मुराद पूरी हुई है। जनकराम ने कहा, ‘मेरे खेत तक सड़क पहुंच गई है।’ जनकराम का यह वीडियो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने ट्विट किया और कहा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों में रहने वाला भारत सड़क क्रांति का साक्षी बन रहा है।

जनकराम का यह वीडियो जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा, तो प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री साव के ट्विट को रीट्विट करते हुए कहा, ‘छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इन लोगों की खुशी में पूरा देश शामिल है। पीएम ग्राम सड़क योजना की ऐसी उपलब्धियां काफी उत्साहित करने वाली हैं।’  

Related Articles

Back to top button