रिंकू सिंह ने कैसे धोनी, मिलर, पोलार्ड और रसेल जैसे धुरंधरों को पछाड़ा? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

रिंकू सिंह ने कैसे धोनी, मिलर, पोलार्ड और रसेल जैसे धुरंधरों को पछाड़ा?

मुंबई

आईपीएल में रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी नहीं बल्कि आतिशबाजी की। चौकों और छक्कों से पटाखा फोड़कर जेठ के महीने में ही दिवाली का नजारा पेश कर दिया। मैच फिनिशर के रूप में वे भारत के नये हीरो बने हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता है। दिलेरी की बात तो पूछिए मत। आखिरी ओवरों में चाहे तेज गेंदबाज हो या स्पिनर, सबकी तबीयत के साथ धुलाई करते हैं। अगर उन्हें एकदिवसीय विश्वकप के लिए अभी से तैयार किया जाए तो वे भारत के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। आंतिम दो ओवरों में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड कोलकाता के रिंकू सिंह आइपीएल 2023 में रन चेज के नये राजा बने हैं। उन्होंने इस मामले में महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रिंकू सिंह ने किसी एक सीजन में रन चेज के दौरान अंतिम दो ओवरों में सबसे अधिक रन बनाने का नया आइपीएल रिकॉर्ड बनाया है।
 

Related Articles

Back to top button