राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता हिरासत में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता हिरासत में

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने आज राजधानी दिल्ली समेत देश भर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरीश रावत, शशि थरूर समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

प्रियंका गांधी और हरीश रावत को तो पुलिस प्रदर्शन स्थल से घसीटते हुए उठाकर ले गई. इन सभी नेताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

दिल्ली में इस प्रदर्शन की अगुवाई राहुल गांधी ने की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रदर्शन के लिए काले कपड़े पहनकर जमा हुए कांग्रेस सांसदों-नेताओं के बीच मौजूद रहकर उनका हौसला बढ़ाया.

Related Articles

Back to top button