ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास के उपयोग पर कार्यशाला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास के उपयोग पर कार्यशाला

थर्मल पावर प्लांट्स में बायोमास के उपयोग पर राष्ट्रीय मिशन (समर्थ) ने एनटीपीसी के सहयोग से थर्मल पावर प्लांटों में सह-फायरिंग के लिए कृषि अवशेषों के एक्स-सीटू उपयोग पर चंडीगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न अनुप्रयोगों में कृषि-अवशेषों के एक्स-सीटू उपयोग को बढ़ावा देना और सुविधा प्रदान करना था, जिसमें बायोमास के एकत्रीकरण, परिवहन, निर्माण, आपूर्ति और सह-फायरिंग के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। कार्यशाला का आयोजन ऐसे क्षेत्र में किया गया है जहां बहुत अधिक संभावनाएं हैं । डॉ. एमएम कुट्टी, अध्यक्ष वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने रमेश बाबू, निदेशक (संचालन) एनटीपीसी लिमिटेड, अरविंद नौटियाल, सदस्य-सचिव (सीएक्यूएम) के साथ कार्यशाला का उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button