भाजपा के नए प्रभारी माथुर आज से दो दिनों तक लेंगे राज्य प्रदेश संगठन की जमकर क्लास

रायपुर(realtimes) भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच गए हैं। यहां आने के बाद उन्होंने कल शाम से लेकर रात तक ठाकरे परिसर आने वाले सभी नेताओं से मेल मुलाकात की है। अब वे आज सुबह से लेकर रात तक प्रदेश संगठन से जुड़े नेताओं की जमकर क्लास लेंगे। यह क्लास दूसरे दिन बुधवार काे भी चलेगी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री माथुर कल दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए माना एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर के सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा सहित ज्यादा विधायक और सांसद, मौजूद रहे।
दो दिनों तक हाेगी बैठकें
आज सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। इसके बाद 12.30 से 2.30 बजे तक संभाग प्रभारी और प्रदेश के महामंत्रियों की बैठक होगी। 3.30 से 5.00 बजे तक सांसद और विधायकों की बैठक, 5.00 से 8.00 बजे तक कोर कमेटी के सदस्यों से अलग से चर्चा। बुधवार को 11.00 से 2.00 बजे तक सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और 2.30 से 4.00 बजे तक सभी प्रकोष्ठ के संयोजकों और सहसंयोजकों की बैठक होगी। 24 नवंबर को श्री माथुर 11.30 बजे से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और रात को 7.30 बजे ललित महल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होंगे।



