Top News
राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री मोदी निगम बोध घाट पर डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम प्रणाम किया। बतादें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसम्बर को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से प्रारंभ होकर निगम बोध घाट तक गई। इस दौरान पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ यात्रा निकाली गई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह परिवार के सदस्य और हजारों कार्यकर्ता इस दौरान उन्हें विदा करने के लिए उपस्थित रहे

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निगम बोध घाट पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।



