राष्ट्रपति चुनाव मतदान के लिए आज भाजपा विधयाकाें की हाेगी ट्रेनिंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राष्ट्रपति चुनाव मतदान के लिए आज भाजपा विधयाकाें की हाेगी ट्रेनिंग

रायपुर(realtimes) राष्ट्रपति चुनाव में मताें काे खराब हाेने से राेकने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने जहां अपने सांसदों को दिल्ली में एकत्रित किया है, वहीं सभी राज्यों की राजधानी में भाजपा के विधायकों को एकत्रित होने के निर्देश दिए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा के सभी विधायक एक दिन पहले से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकत्रित हुए हैं। अब इनको आज मतदान करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कल होना है। इसके पहले मतदान को लेकर सभी सांसदों और विधायकों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था भाजपा ने की है। इसमें भाजपा के सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर रायपुर में सभी विधायक जुटे और इसकी जानकारी राष्ट्रीय संगठन काे दी गई।

आज होगी ट्रेनिंग

विधायकों को मतदान करने की ट्रेनिंग आज दोपहर दी जाएगी। ट्रेनिंग देने का काम विधायक शिवरतन शर्मा, नारायण सिंह चंदेल और कृष्णमूर्ति बांधी करेंगे। ये ट्रेनिंग लेने के लिए दिल्ली गए थे। ट्रेनिंग में बताया जाएगा कि किस तरह से मतदान करना है। इस मामले में नारायण सिंह चंदेल ने बताया उनको जो ट्रेनिंग मिली है, उसमें बताया गया है कि अपना मोबाइल और पेन नहीं ले जाना है। परिचय पत्र अनिवार्य है। गोपनीयता भी जरूरी है। अगर किस ने अपना वोट किसी काे दिखा दिया तो वह अवैध हो जाएगा। इसी के साथ मतपत्र को जिस तरह से फोल्ड करके दिया जाएगा, वैसे ही मतपेटी में डालना है। मतपत्र में किसी भी तरह का कोई चिंह नहीं लगाना है, और कुछ लिखना भी नहीं है। ऐसा होने पर मत अवैध हो जाएगा। इन सब बातों की जानकारी ट्रेनिंग में सभी विधायकों को दी जाएगी।

एक भी मत खराब न हो

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया ट्रेनिंग का मकसद यह है कि किसी भी तरह से एक भी मत खराब नहीं होना चाहिए। अगर मत खराब होते हैं तो इससे देश की बदनामी होती है। एक दिन पहले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ आए, केन्द्रीय मंत्री व एनडीए की राष्ट्रपति चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा था, एक भी मत खराब नहीं होना चाहिए, चाहे वो सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का हो। उन्होंने कहा था, एक तो मत खराब न हों, दूसरा कोई मतदान के दिन अपसेंट न हों।

Related Articles

Back to top button