
पिछले कई दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में आई तकनीकी खराबी की घटना के बीच अब दूसरी विमानन कंपनी इडिगो को लेकर भी एक परेशना करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर-इंदौर फ्लाइट के मंगलवार को लैंडिंग के बाद विमान के केबिन में धुआं पाया गया था। ये जानकारी डीजीसीए ने दी है।
अधिकारियों ने बताया कि ए 320 विमान के उतरने के बाद केबिन क्रू ने केबिन में धुआं देखा। घटना की जांची की जा रही है। राहत की बात यह है कि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।



