RJD के पूर्व विधायक के बेटे को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

RJD के पूर्व विधायक के बेटे को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

अरवल

 बिहार में राजद विधायक के बेटे को घर के बाहर ही अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। अपराधियों ने अरवल से राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को औरंगाबाद-अरवल जिले के बॉर्डर पर हीछन बिगहा गांव में अंजाम दिया गया। अपराधियों ने घर के बाहर खलिहान में ही आरजेडी विधायक के बेटे को गोलियों से छलनी कर दिया। आरजेडी के पूर्व विधायक के बेटे के सीने में अपराधियों ने 5 गोलियां दागीं और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। कहा जा रहा है कि अपराधी पहले से ही घात लगाकर खलिहान के पास छिपे थे।

लालू के करीबी नेता के बेटे की हत्या
घात लगाए अपराधियों ने पूर्व विधायक के छोटे बेटे दिवाकर कुमार पर खाना खाने के बाद घर से बाहर निकलते ही दनादन गोलियां दाग दीं। जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज से पूरा गांव थर्रा उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी फायरिंग करते हुए गांव से फरार हो गए। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए सोन के तटीय इलाकों में छापेमारी कर रही है। अरवल-औरंगाबाद जिला का बॉर्डर होने के कारण अपराधी घटना को अंजाम देकर बड़े शातिर तरीके से निकल गए।

इसी गांव में है लालू की बेटी रोहिणी का ससुराल
जिस गांव में घटना को अंजाम दिया गया है उसी गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिनी आचार्य का ससुराल है। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। लालू परिवार में पैठ होने के कारण उन्हें दो बार अरवल से टिकट मिला, जिस पर दोनों बार ही उन्होंने जीत दर्ज किया। दो बार विधायक रहे रविंद्र सिंह की बेटे की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button