रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार

रायपुर। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट दिया है। दक्षिण में भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी का मुकाबला अब कांग्रेस के आकाश शर्मा से होगा।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा का दबदबा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बृजमोहन अग्रवाल इस सीट से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं। बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक अनुभव और जनसमर्थन इस सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित करता रहा है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

Related Articles

Back to top button