राधिका खेडा ने दिया इस्तीफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राधिका खेडा ने दिया इस्तीफा

खुद को बताया राम भक्त

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने अपने पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख़ड़गे को इस्तीफा भेजा है।

रायपुर में पिछले दिनों उनका विवाद प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला से हुआ था। इस विवाद के बाद कांग्रेस ने जांच का आदेश दिया था। जांच के लिए दोनों पक्षों से बयान भी लिए गए थे। राधिका ने कहा है कि वे राम भक्त है। उनके इस बयान के बाद संकेत मिल रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल होंगी। विवाद होने पर उन्होंने कुछ ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी पर ही सवाल उठा दिए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें कांग्रेस में न्याय नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button