Shiv Sena विधायक ने भोजन की 'खराब गुणवत्ता’ को लेकर एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़े - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Shiv Sena विधायक ने भोजन की ‘खराब गुणवत्ता’ को लेकर एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़े

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) | शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने महाराष्ट्र के हिगोली जिले में मध्याह्न भोजन बना रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बांगर एक रसोई में काम करने वाले कर्मचारी को दो बार थप्पड़ मारते हैं, जहां मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था। वह कर्मचारी से भोजन को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे हैं।

शिवसेना विधायक ने बाद में पत्रकारों से कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के लिए रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन में जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी।शिवसेना के, मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे की अगुवाई वाले धड़े के विधायक बांगर ने दावा किया, ''यह सरकारी निधि की लूट है। वे गरीब लोगों की जिदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button