राज्यपाल से मिलीं बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राज्यपाल से मिलीं बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन

आगामी योजनाओं पर चर्चा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बुधवार को राजभवन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा हाल ही में किए गए कार्यों और पहलों की विस्तृत जानकारी महामहिम को दी।

डॉ. शर्मा ने बाल विवाह की रोकथाम सहित सात महत्वपूर्ण अनुशंसाएं शासन को प्रेषित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी राज्यपाल से चर्चा की और समाधान के सुझाव साझा किए।

भेंट के दौरान डॉ. शर्मा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2023-24 महामहिम को सादर सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को आयोग की आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया, जिसमें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रस्तावित कदमों की जानकारी शामिल थी।

इस अवसर पर आयोग के सचिव प्रतीक खरे भी उपस्थित रहे। राज्यपाल रमेन डेका ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button