मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

   रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के ध…

 

 रायपुर
। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक
क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत
रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि
अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. हजारिका जी का योगदान न
केवल असम
बल्कि संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करता है। वे केवल एक
गायक या संगीतकार नहीं थे, बल्कि, वे उन चंद लोगों में से थे ़िजन्होंने हर
क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन
भी किया। वे भारतीय संगीत अकादमी के निर्देशक भी रहे। श्री हजारिका पूर्व
प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के मित्र भी थे। श्री हजारिका
असम विधानसभा के विधायक भी रहे। श्री डेका ने कहा कि श्री हजारिका की
विरासत, उनके गीत और उनके कार्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगें। इस
अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती
हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका
के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button