रविशंकर की बैठक में दावेदारों का बवाल, पूछा टिकट कटने पर सवाल

रायपुर(realtimes) पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद काे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने यहां पर रायपुर जिले में ग्रामीण विधानसभाओं काे साधने के लिए भेजा है। जब उन्होंने एकात्म परिसर में धरसींवा, आरंग और अभनपुर विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक ली। इस बैठक में धरसींवा विधानसभा के 16 दावेदारों ने जमकर बवाल किया। प्रत्याशी का विरोध करते हुए प्रत्याशी काे बदलने की मांग भी रखी।
इस मामले में रविशंकर प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए कहा, मेरी एक बार नहीं चार बार टिकट कट चुकी है, लेकिन मैंने कभी विरोध नहीं किया। विरोध करने का आप लाेगाें का तरीका ठीक नहीं है। पार्टी ने जो तय किया है, साेचकर समझ कर ही तय किया है, आप लोग पार्टी के हित में काम करें और तय प्रत्याशी काे जीत दिलाने में जुटे।
धरसींवा में जब से छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार अनुज शर्मा काे प्रत्याशी बनाया गया है, उसका दावेदार खुलकर विरोध कर रहे हैं। आज जब एकात्म परिसर में रविशंकर प्रसाद ने बैठक ली ताे यहां पर सभी 16 दावेदारों ने अपनी-अपनी बात रखी और प्रत्याशी का विरोध करते हुए उनकाे बदलने की मांग रखी।
नहीं बदला जाएगा प्रत्याशी
श्री प्रसाद ने सभी की बात सुनने के बाद साफ कहा,. देखिये प्रत्याशी का बदला जाना संभव नहीं है। राष्ट्रीय संगठन ने अगर आप 16 दावेदारों काे टिकट न देकर जिनकाे प्रत्याशी बनाया है ताे उसके पीछे संगठन की कोई साेच है। आप लाेगाें की टिकट काटने के बाद संगठन ने आप लाेगाें के लिए भी जिम्मेदारी सोचकर रखी हाेगी। आप लाेगाें का विरोध करना ठीक नहीं है। आप लाेगाें की बातें मैं राष्ट्रीय संगठन तक जरूर पहुंचाऊंगा, लेकिन मेरी शर्त यह है कि सभी मिलकर काम करें और संगठन ने जिनकाे प्रत्याशी बनाया है, उनकाे जीत दिलाने के लिए काम करें। अगर आप काम नहीं करना चाहते हैं ताे अलग बात है।



