यूनान में प्रवासियों की नौका डूबने से 78 की मौत, कई लापता - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

यूनान में प्रवासियों की नौका डूबने से 78 की मौत, कई लापता

दक्षिणी यूनान (southern Greece) में प्रवासियों से भरी एक नौका डूबने (boat full migrants sinks) से कम से कम 78 लोगों की मौत (78 people died) हो गई और और काफी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौके पर तलाशी के साथ राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा दक्षिणी पेलोपोनिसे में रात के समय हुआ। हादसे में अब तक 104 लोगों को बचाया गया है।

यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 78 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि अभी यह पता नहीं चला है कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं।

तलाशी एवं बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। घटना में बचाए गए प्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा द्वारा स्थापित शिविरों में उपचार के लिए ले जाया गया है।

माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी। गौरतलब है कि स्थानीय तट रक्षक गश्ती दलों से बचने के लिए तस्करों द्वारा बड़ी नौकाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार करने के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं।

लीबिया के अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी लीबिया में प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार सीरिया, सूडान और पाकिस्तान के नागरिकों सहित कई हजार प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button