RCB के सामने भी फुस्स हुए रोहित शर्मा, इस शर्मनाक लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे 'हिटमैन' - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

RCB के सामने भी फुस्स हुए रोहित शर्मा, इस शर्मनाक लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे ‘हिटमैन’

 नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में एक बार फिर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। वह मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (केकेआर) के खिलाफ 8 गेंदों में 7 रन ही बना सके। उन्होंने इसी के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित की यह लगातार पांचवीं पारी है, जब वह दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित का पिछली दो पारियों में तो खाता भी नहीं खुला था। निराशाजनक प्रदर्शन के चलते रोहित की कड़ी आलोचना हो रही है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रोहित को को ‘नो हिट शर्मा’ कहा था।

रोहित आईपीएल में 200 या उससे अधिक का लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट में आउट होने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सातवीं बर सिंगल डिटिज में अपना विकेट खोया। उनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) उमेश यादव के साथ 7 बार ऐसा हुआ। वहीं, केकेआर के सुनील नरेन लिस्ट में टॉप पर हैं। 9 बार सिंगल डिजिट में आउट हुए। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (8) हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई को 200 रन का टारगेट मिला। मुंबई ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और ईशान किशन (21 गेंदों में 42) ने पहले विकेट के लिए रन जोड़े। दोनों खिलाड़ी पांचवें ओवर में स्पिनर वनिंदु हसरंगा का शिकार बने। हसरंगा ने ओवर की चौथी गेंद पर ईशान को अनुज रावत के हाथों कैच कराया और आखिरी गेंद पर रोहित को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव (35 गेंदों में 83) और नेहल वढेरा (34 गेंदों में नाबाद 52) ने मैच एकतरफा कर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की। मुंबई ने 16.3 ओवर में 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

 

Related Articles

Back to top button