national
Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे गणेश पंडालों में गये, अपने राजनीतिक सफर से जुड़े लोगों से मिले

ठाणे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेबुधवार को ठाणे जिले के किसान नगर का दौरा करने के साथ-साथ शहर के कई गणेश पंडालों में भी गये। उन्होंने किसान नगर से ही अपना राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन शुरू किया था।
इससे पहले दिन में शिंदेने दक्षिण मुंबई में अपने सरकारी निवास पर भगवान गणेश की पूजा की। राज्य में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हो गया है। बाद में वह अपने राजनीतिक गढ़ ठाणे जिले के किसान नगर पहुंचे और वहां कई गणेश पंडालों में गये। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं आम लोगों से बातचीत की। मीडिया से बातचीत में भावविह्वल शिदे ने कहा कि उस जगह पर जाने का एहसास बहुत बड़ा है जहां से उन्होंने दशकों पहले अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उन्होंने कहा, '' मैं वाकई बहुत खुश हूं कि इसी जग से मैंने अपना करियर शुरू किया और आगे चलकर मुख्यमंत्री बना।



