साय ने दुखी होकर छोड़ी भाजपा, अब थामेंगे किसका हाथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साय ने दुखी होकर छोड़ी भाजपा, अब थामेंगे किसका हाथ

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नेता नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे लंबे समय से पार्टी में उपेक्षा से व्यथित थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव को इस्तीफ भेजकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है।

भारतीय जनता पार्टी के गठन एवं अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर आज पर्यन्त तक पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों एवं उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई. उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैंने अपने उत्तरदायित्व एवं पदों का निर्वहन किया जिसके लिये मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ, परन्तु पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरुद्ध अपनी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा षड़यंत्रपूर्वक मिथ्या आरोप एवं अन्य गतिविधियों द्वारा लगातार मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है, जिससे मैं अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूँ तथा बहुत गहराई से विचार करने के पश्चात् में भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूँ। संभावना है कि वे आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आप प्रमुख केजरीवाल 18 मई को रायपुर आने वाले हैं। माना जा रहा है इस दाैरान साय उनके साथ नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button