मजदूरी कर लौट रहीं आठ महिलाएं चंबल नदी के तेज बहाव में बही - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मजदूरी कर लौट रहीं आठ महिलाएं चंबल नदी के तेज बहाव में बही

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मजदूरी कर लौट रहीं आठ महिलाएं कैचमेंट एरिये के तेज बहाव में बह गई हैं। हादसा कैसे हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। बहाव तेज होने और अंधेरा होने से मुश्किलें आ रही हैं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका था। जानकारी के मुताबिक घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महिलाएं चंबल नदी के कैचमेंट एरिये का रपटा पार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी एक साथी का पैर फिसला और वो पानी में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में सभी महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनके साथ की दो बालिकाएं तैरकर बाहर आ गईं। इधर कुछ का कहना है कि ये सभी नाव से लौट रही थीं, और नदी में नाव पलटने से हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button