सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गृह प्रवेश समारोह: एक सामाजिक कार्यक्रम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गृह प्रवेश समारोह: एक सामाजिक कार्यक्रम

 

नई दिल्ली रायपुर । लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने शासकीय आवास में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गृह प्रवेश किया। 

गृह प्रवेश समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, सांसद  संतोष पाण्डेय जी, विजय बघेल जी, चिंतामणि महाराज जी,राधेश्याम राठिया जी, कमलेश जांगड़े जी, रूपकुमारी चौधरी जी, महेश कश्यप जी, भोजराज नाग जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में गृह प्रवेश का अवसर मिला। उन्होंने माँ दुर्गा से देश, प्रदेश और जनता के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नया निवास जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा और उनके लिए हमेशा खुला रहेगा।

Related Articles

Back to top button