Sports Tennis : किर्गियोस और सैमसोनोवा को सिटी ओपन का खिताब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports Tennis : किर्गियोस और सैमसोनोवा को सिटी ओपन का खिताब

वॉशिगटन : निक किर्गियोस ने योशिहितो निशियोका को सीधे सेटों में पराजित करके सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीता। यह उनका पिछले तीन साल में पहला खिताब है। किर्गियोस ने फाइनल में केवल एक बार ब्रेक प्वाइंट का सामना किया और निशियोका को आसानी से 6-4, 6-3 से हराया। यह उनके करियर का सातवां एटीपी खिताब है।

इसके बाद उन्होंने जैक सॉक के साथ मिलकर पुरुष युगल का खिताब भी अपने नाम किया। इस जोड़ी ने फाइनल में फ्रेंच ओपन के फाइनलिस्ट इवान डोडिग और ऑस्टिन क्रेजिसेक को 7-5, 6-4 से हराया। किर्गियोस सिटी ओपन में एक साल में एकल और युगल खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रविवार को ही ल्यूडमिला सैमसोनोवा ने महिला एकल के फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त काया कानेपी को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपने करियर का दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता।

Related Articles

Back to top button