चेतेश्वर पुजारा को आउट कराने के लिए फैंस लगा रहे थे गुहार, विराट कोहली थे असली वजह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

चेतेश्वर पुजारा को आउट कराने के लिए फैंस लगा रहे थे गुहार, विराट कोहली थे असली वजह

 नई दिल्ली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे दिन एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। विराट कोहली को मैदान पर बल्लेबाजी करता देखने के लिए फैंस चेतेश्वर पुजारा को आउट कराने की गुहार लगाते नजर आए। इस घटना का वीडियो एक फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना भारतीय पारी के 62वें ओवर की है जब टॉड मर्फी ने अपनी आखिरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को विकेट के आगे फंसाया था।

टॉड मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा को 61वें ओवर की आखिरी गेंद पर LBW आउट किया था। पुजारा अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थे तो उन्होंने रिव्यू की मांग की। जब थर्ड अंपायर रिप्ले में चैक कर रहे थे तो फैंस विराट कोहली के नारे लगा रहे थे। तब वीडियो बना रहा फैंन कहता दिख रहा है कि ‘पुजारा के LBW आउट कि किसी को परवाह नहीं है। लोग उन्हें आउट होता देखना चाहते हैं ताकी विराट कोहली बल्लेबाजी करने आ सके।’
 

बता दें, टॉड मर्फ ने पुजारा को 42 के निजी स्कोर पर आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के स्कोर के सामने पुजारा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने 121 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए।

बात विराट कोहली की करें तो पुजारा के आउट होने के बाद उन्होंने एक छोर से विकेट को संभाले रखा और तीसरे दिन का अंत होने तक नाबाद 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली का यह 16 पारियों बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक आया है। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अहमदाबाद टेस्ट में ही उनका टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा भी खत्म हो। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली के साथ रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button