एडवोकेट आयुशी अंजिनेश शुक्ला का कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

एडवोकेट आयुशी अंजिनेश शुक्ला का कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

11

रायपुर

हाईकोर्ट एडवोकेट आयुशी अंजिनेश शुक्ला का रविवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे स्नातकोत्तर (एलएलएम) में डिस्टिंक्शन हासिल करते हुए (एलएलएम) पूर्ण करने पर मिला। जैसे कि मालूम हो समाज ने मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा था।

आयुशी अंजिनेश शुक्ला द्वारा स्थापित समाजसेवी संस्था त्रीओम के माध्यम से अनेक सामाजिक कार्य करने के अलावा समाज के उत्थान हेतु जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कानूनी सलाह प्रदान किया जाता है। उक्त सम्मान एक गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय, विशेष अतिथि विधायक अरुण वोरा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला से प्राप्त हुआ। यहां बताना जरूरी होगा कि आयुशी ,भाजपा नेता अंजय शुक्ला की बहु व स्व.ओमप्रकाश पुजारी की बिटिया है।

Related Articles

Back to top button