अमित शाह रायपुर आकर उड़ेंगे हेलीकॉप्टर से दुर्ग, कल होगी आम सभा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमित शाह रायपुर आकर उड़ेंगे हेलीकॉप्टर से दुर्ग, कल होगी आम सभा

रायपुर(realtimes) मिशन 2023 काे लेकर भाजपा ने अभी से पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। दिल्ली से रायपुर आने के बाद विमानतल पर ही लंच करेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए उडेंगे। दुर्ग के स्टेडियम में बड़ी आम सभा होगी। आम सभा के बाद गृह मंत्री वापस लौट जाएंगे।

सभा को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन काफी समय से तैयारी कर रहा है। सभा में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। सभा की तैयारियों का जायजा लेने और सभा में शामिल होने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आ गए हैं। इसके पहले सहप्रभारी नितिन नवीन रायपुर आ चुके हैं।

लगातार आ रहे राष्ट्रीय नेता

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसे में अपने राज्य में लगातार केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा गुरुवार को दुर्ग में तय की गई है। सभा में शामिल होने के लिए श्री शाह गुरुवार को दोपहर बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। श्री शाह विमानतल पर ही प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ लंच करेंगे और विमानतल से ही हेलीकॉप्टर में दुर्ग जाएंगे। श्री शाह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 30 जून को बिलासपुर में आम सभा होगी। इसकी भी तैयारी चल रही है।

आम सभा में रहेंगे ये नेता
दुर्ग में जो आम सभा रखी गई है, वह एक तरह से इस साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का चुनावी आगाज ही है। श्री शाह की सभा में मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, दुर्ग संभाग के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, विधायक शिवरतन  

माथुर भी पहुंचे
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कल रात काे ही रायपुर आ गए है। श्री माथुर आज विश्व योग दिवस पर गुजराती स्कूल, देवेंद्र नगर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप देने और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं से चर्चा करेंगे। श्री माथुर श्री शाह की सभा में शामिल होने के बाद लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button