मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मेघालय में नवगठित उग्रवादी संगठन के तीन और सदस्य गिरफ्तार

शिलांग। नवगठित उग्रवादी संगठन – नेशनल लिबरेशन काउंसिल ऑफ नोंगकिंडोंग – के तीन और सदस्यों को मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।DIG डेविस आर मराक ने कहा, मेघालय पुलिस ने बुधवार को NLCN के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करके नवगठित आतंकवादी संगठन का भंडाफोड़ किया, इससे एक दिन पहले समूह का पहला बैच हथियार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नगालैंड रवाना होना था।

मराक ने PTI-भाषा को बताया कि कल रात से चलाए गए कई अभियानों में गुरुवार को 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के एक स्वयंभू एरिया कमांडर और दो अन्य को पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया।इस बीच, बुधवार को गिरफ्तार किए गए 6 लोगों को गुरुवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

मराक ने एक बयान में कहा, नेशनल लिबरेशन काउंसिल ऑफ नोंगकिंडोंग के नागालैंड में उग्रवादी संगठनों के साथ संबंध होने का संदेह है।पुलिस ने कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है जिससे संकेत मिलता है कि गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक नया आतंकवादी संगठन तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button