मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर कर दिया।सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से 315 बोर की रायफल और भारी मात्रा में विस्फोटक सहित नक्सल सामग्री बरामद हुई है’ पुलिस अधीक्षक सुकमा ने इसकी पुष्टि की है। 

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य पश्चिमी क्षेत्र के जंगल की पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह से ही सर्च आॅपरेशन शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई ’ मुठभेड़ स्थल को सर्च करने पर एक महिला नक्सली का शव हथियार सहित बरामद हुआ। इसके अलावा बहुत बड़ी संख्या में विस्फोटक आदि सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि मारी गई महिला नक्सली 5 लाख इनामी एसीएम कैडर की कबूस्की नुप्पों (मलांगीर एरिया कमेटी) की सदस्य थी। वह 9 मामलों में वांछित थी।

Related Articles

Back to top button