सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

मंडी . हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को एक पिकअप वाहन के पुल की रेलिंग से टकरा जाने से उसमें सवार पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जा रहा था, उस दौरान ही यह दुर्घटना घटी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया।

मृतकों में से तीन की पहचान सुखविंदर, उमेश और सागर के रूप में हुई है तथा तीनों पंजाब के रहने वाले थे, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button