केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंपा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंपा

नयी दिल्ली: 17 सितंबर (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे और उन्होंने पद से इस्तीफा सौंप दिया। केजरीवाल अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया।

केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ देगी।

Related Articles

Back to top button