कांग्रेस ने किया ऐलान, कर्नाटक के सीएम होंगे सिद्धारमैया, 20 को शपथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस ने किया ऐलान, कर्नाटक के सीएम होंगे सिद्धारमैया, 20 को शपथ

कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर संस्पेंस खत्म हो गया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने आज इसकी घोषणा कर दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है।

शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सीएलपी बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने जाने को कहा गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जाएगा और 72 घंटे के भीतर नया मंत्रीमंडल बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button